जांघ में दर्द क्यों होता है लक्षण, कारण और घरेलू उपाय/Jaangh mein dard ka gharelu ilaaj

जांघ में दर्द क्यों होता है लक्षण, कारण और घरेलू उपाय/Jaangh mein dard ka gharelu ilaaj

 

अपनी सेहत पर ध्यान न देने की वजह से आज के समय में बहुत सी बीमारियां हो रही हैं जिनमें से जांघों का दर्द एक है अगर आपके जांघ में दर्द रहता है तो आज के लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि जांघ में दर्द क्यों होता है इसके क्या लक्षण है, क्या कारण है, जांघ में दर्द के घरेलू उपाय क्या है सबसे पहले जानते हैं कि जांघों में दर्द की तकलीफ क्या होती है

 

 

Read more

पिंपल्स (मुंहासे) के दाग हटाने के घरेलू उपाय/pimples (muhase) Ke daag hatane ke gharelu nuskhe

 

जांघ(ऊपरी जांघ) में दर्द की तकलीफ क्या है

जांघ में दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं। जांघों में दर्द के उदाहरण के लिए जैसे आपके पैरों में फैक्चर हो जाना, मसल्स का फटना, मांस पेशियों में दर्द होना या शरीर के किसी हिस्से में होने वाली परेशानी की वजह से यह दर्द हो सकता है।

 

ऊपरी जांघ में दर्द के लक्षण कारण निदान इलाज

 जांघों में दर्द के लक्षण कारण इलाज उपचार परहेज

 

जांघ(ऊपरी जांघ) में दर्द का लक्षण|Jangh mein dard ka lakshan in Hindi

What are the symptoms of Thigh pain in Hindi

 जांघ में दर्द होने पर यह लक्षण आप देख सकते हैं जब आप चलते हैं या काफी देर तक बैठे रहते हैं तो पैरों में झुनझुनी महसूस होता है, चलने में कठिनाई हो सकती है। आप की जांघों में सुन्नपन हो सकता है।

 

 

और पढ़ें-…

घुटनों में दर्द क्यों होता है, जानें कारण और उपचार (घरेलू नुस्खे, इलाज)|knee pain | Ghutnon mein dard kyon hota hai, jaane Karan aur upchar

 

कुछ लोगों के जांघों में जलन का एहसास होगा, दर्द वाले स्थान या उसके आसपास की जगह पर सूजन हो सकता है।

बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पैरों में लगातार दर्द होता है अगर यह सारे लक्षण है तो इसका मतलब है आपकी जांघों में दर्द की समस्या बढ़ रही है, अब हम बात करेंगे जांघों में दर्द का कारण क्या है

 

 जांघ में दर्द क्यों होता है जाने कारण और 10 घरेलू उपाय

 

जांघ में दर्द का कारण| Jangh mein dard ka karan|What are reasons of Thigh pain in Hindi

जांघों में दर्द होने के क्या कारण है यह परेशानी सभी लोगों में एक समान नहीं होती है।जांघ में दर्द हर व्यक्ति को अलग- अलग होता है। कुछ लोगों को यह परेशानी अचानक होने लगती है तो कुछ लोगों को यह दिक्कत धीरे-धीरे होती है।

 

यह भी पढ़े –

बाल झड़ने का कारण और निवारण ।How to stop hair fall ?

 

जांघ में दर्द का क्या कारण है आइए जानते हैं

जांघ में दर्द कई कारण से होता है चोट लगने की वजह से भी जांघों में दर्द हो सकता है। मांस पेशियों में दर्द की वजह से भी जांघों में दर्द हो सकता है।

शरीर में अगर आपके पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की कमी है तो इस वजह से भी जांघ में दर्द हो सकता है।

इसके अलावा डीहाइड्रेशन की समस्या है तो भी जांघों में दर्द हो सकता है।

 

और पढ़ें-

99.9 प्रतिशत लोग नहीं जानते हैं अखरोट खाने का सही तरीका 99% log Nahin jante Hain Ki Akharot kaise khayen in Hindi

 

जरूरत से ज्यादा व्यायाम आपने कर दिया तो भी जांघों में दर्द की समस्या हो सकती है। ज्यादा समय तक चलने से से भी जांघ में दर्द हो सकता है। 

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है उनके जांघ में दर्द की संभावना होती है। फैक्चर होने की वजह से भी जांघ में दर्द होता है।

 

जांघ (Thigh pain) में दर्द की तकलीफ को कैसे दूर करें

जांघों में दर्द की तकलीफ को दूर करने का 10 घरेलू उपाय| Jaangh mein dard ka 10 gharelu upchar in Hindi  

 

 

जांघों में दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये  यह 10 घरेलू नुस्खे

जांघ में दर्द की परेशानी को दूर करने का घरेलू इलाज क्या है आइए जानते हैं

 

1 जांघ में दर्द का घरेलू इलाज बर्फ से सिकाई करें

 

और पढ़ें-

पेट में सूजन के घरेलू उपाय/Pet mein sujan ke gharelu upay

 

अगर आप के भी जांघ में दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप दर्द वाले स्थान पर सिकाई करें। हॉट बैग से भी आप सिकाई कर सकते हैं।

इसके लिए आपको करना क्या है कि अगर आपके पास हाट बैग नहीं है तो आप एक शीशे वाला बोतल ले लीजिए

  उसमें गर्म पानी भर लीजिए और उसे एक कपड़े में लपेटकर के सिकाई करिए आपको बहुत आराम मिलेगा।

 

2 जांघों में दर्द का घरेलू नुस्खा वजन पर रखें कंट्रोल

जांघ में दर्द का घरेलू नुस्खा वजन पर कंट्रोल रख कर के किया जा सकता है।

अपना वजन संतुलित रखें क्योंकि वजन बढ़ने से थाई पर भी फैट की समस्या हो सकती है। जांघों पर आपके वजन का ज्यादा दबाव पड़ने से जांघों में दर्द हो सकता है।

 

3 जांघ में दर्द है तो घरेलू उपचार गर्म पट्टी का करें इस्तेमाल

जांघ में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए गर्म पट्टी का आप इस्तेमाल कर सकते हैं इसे दर्द वाले स्थान पर लगाएं आपको आराम मिलेगा।

 

Read more

मेथी के टॉप 18 फायदे| Top 18 benefits of Fenugreek seeds and side effects Hindi mein

 

4 जांघों में दर्द की तकलीफ को दूर करने का घरेलू उपचार बॉडी को एक्टिव रखें

आप अपने शरीर को एक्टिव रखकर के जांघ की तकलीफ को कम कर सकते हैं।

बॉडी को एक्टिव रखने से आपका शरीर गतिशील रहेगा और ब्लड संचालन बना रहेगा।

 

5 जांघ में होने वाले दर्द का घरेलू इलाज का तरीका एक्सरसाइज करें

अगर आपके जांघों में दर्द रहता है तो इसके लिए आपको एक्सरसाइज हर दिन करना होगा और सबसे बेस्ट इसका एक्सरसाइज होता है साइकिलिंग करना।

इसके लिए आप बेड पर लेट जाएं पीठ के बल और उसके बाद दोनों पैर हवा में उठाकर साइकिल की तरह चलाएं जांघों के दर्द में एक्सरसाइज करने से राहत मिलता है।

 इससे जांघ की एक्सरसाइज होती है।दोनों पैरों को हवा में पैडल मारना है जो कि जांघ के दर्द के लिए लिए बेहतर है।

एक्सरसाइज करने से जांघों के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।

 

Read more

क्या आप पेट के गैस से परेशान हैं तो राहत देंगे घरेलू उपचार, जानें क्यों बनती है पेट में गैस

 

6 जांघ में दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन के तेल की मालिश करें

कुछ लोगों को चलने के कारण भी जांघ में दर्द का सामना करना पड़ता है।

अगर आपको फिजिकल एक्टिविटी की वजह से दिक्कतें आ रही है या जांघ में दर्द हो रहा है तो लहसुन के तेल का मालिश कर सकते हैं।

लहसुन के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है जिससे आपको जांघों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

 

read more

महिलाओं में कमर दर्द का कारण और कमर दर्द का घरेलू उपचार |mahilaon mein kamar dard ka gharelu upchar

 

7 जांघ में दर्द से राहत पाने का घरेलू नुस्खा गर्म पानी और नमक से करें सिकाई

आपके जांघ में बहुत ज्यादा दर्द है तो एक बाल्टी में आप गर्म पानी ले लीजिए और उसमें नमक डाल दीजिए।

फिर एक कपड़े से जहां दर्द हो रहा है वहां पर सिकाई करिए आपको राहत मिलेगा।

आप सोचेंगे कि नमक कितना डालना है तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि दो से तीन चम्मच आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

8 जांघ में दर्द का उपचार हल्दी और सरसों तेल का लगाएं

जांघ में दर्द की समस्या से परेशान है तो आपको हल्दी और सरसों का तेल गर्म कर लेना है।

हल्दी ले लीजिए और उसमें दो चम्मच सरसों का तेल मिला लीजिए और इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाइए आपको बहुत आराम मिलेगा।

 

और पढ़ें-

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द का कारण और घरेलू नुस्खे/pet ke upri hisse mein Dard hone per gharelu upay/health vishesh

 

9 अगर आप को बराबर जांघ में दर्द रहता है तो गर्म पानी से नहाएं

 गर्म पानी ले लीजिए और उसमें सेंधा नमक मिला दीजिए अब इस पानी से आप नहा लिजिए आपको बहुत आराम मिलेगा। 

 

10 जांघों में दर्द होने पर पैर ज्यादा देर तक पैर लटकाया नहीं करें

जांघों में अगर दर्द रहता है तो पैर को ज्यादा देर लटका कर नहीं रखें क्योंकि इससे दर्द बढ़ सकता है मांस पेशियों में खिंचाव हो सकता है।

ज्यादा देर खड़े भी नहीं रहना है। हर आधे घंटे के बाद आपको शारीरिक स्थिति को चेंज करते रहना है एक ही पोजीशन में नहीं रहना है।

क्योंकि बहुत से लोग सीटिंग जॉब करते हैं जिससे काफी लंबे समय तक उन्हें बैठे रहना होता है

ऐसे में उन्हें थोड़ी देर पर अपनी जगह और स्थिति बदलते रहना चाहिए।

इसके लिए आप जहां बैठकर काम करते हैं वहीं 5 मिनट के लिए खड़े होकर काम कर लीजिए फिर बैठ जाइए इस तरह ऐसा करके आप जांघ की दर्द में राहत पा सकते हैं।

 

जांघ में दर्द की रोकथाम कैसे करें|Janngh me dard se kaise bache|Thigh pain precautions in Hindi

जांघ में दर्द से बचाव जांघ में दर्द होने पर इसकी रोकथाम करने के लिए कई उपाय हैं

 जांघ में दर्द के जो कारण होते हैं वह मांस पेशियों से संबंधीत कारण होते हैं आइए जानते हैं जांघ में दर्द होने पर इससे बचाव कैसे कर सकते हैं

 1 शारीरिक रूप से गतिशील रहा करें

2 शरीर का वजन बढ़ने न दें।

3 किसी भी शारीरिक गतिविधि को नई शुरुआत धीरे-धीरे करें जैसे कोई एक्सरसाइज अगर कर रहे हैं तो उसकी शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज से करें।

4 लंबे समय तक बैठकर अगर काम करते हैं तो बीच में खड़े भी हो जाएं

5  विटामिन डी और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें

6 भारी वस्तु उठाने से बचें

7 पैरों के हिसाब से जूते चप्पल पहनें तभी फायदा मिलेगा।

 

जांघों में दर्द का इलाज कैसे किया जाता है|Jaangh me dard ka gharelu ilaaj|Thigh pain in Hindi 

 

What are the treatment of Thigh pain in Hindi

जांघ में दर्द का इलाज करने के लिए कई प्रकार के घरेलू प्राकृतिक उपाय की सहायता ली जा सकती है।

 

1 टांग को ऊपर उठाइए

टांग को शरीर से ऊपर उठाने से सूजन कम करने में और खून के सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसके लिए सोते समय पैरों के नीचे दो तीन तकिया जरूर लगा कर रखें इससे जांघों के दर्द में आराम मिलेगा।

 

2 बर्फ से सिकाई करें

जहां भी दर्द हो रहा है जांघ में वहां बर्फ से आप सिकाई कर सकते हैं अगर जांघ में सूजन हुआ है तो आप बर्फ से सिकाई करेंगे तो और फायदा होगा

 

3 गर्म पानी से नहाया करें

अगर आपको हमेशा जांघ हो में दर्द रहता है मांस पेशियों में दर्द रहता है तो आप गर्म पानी से नहा सकते हैं।इससे मांसपेशियों को काफी राहत मिलता है।

गर्म पट्टी का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।जांघ में दर्द होने पर मांसपेशियों में दर्द होने पर गर्म पट्टी आप लगा सकते हैं इससे भी आपको आराम मिलेगा।

 

जांघों में दर्द का परीक्षण कैसे किया जाता है|Jaangh me dard in Hindi

जांघों में दर्द का परीक्षण करने के लिए कई तरह के टेस्ट लिए जाते हैं अगर इसके कोई अन्य कारण नहीं है तब उस अवस्था में टेस्ट लिए जाते हैं।

 जैसे अन्य कारण में हम आपको बता दें कि कहीं आपको चोट तो नहीं लगी है या आप कहीं गिर तो नहीं गए हैं या कोई भारी समान तो नहीं उठाए हैं

अगर इन सवालों का जवाब नहीं मिलता है तो वहां पर निम्न टेस्ट कराने की सलाह डॉक्टर देते हैं सीटी स्कैन और एमआरआई स्कैन किया जाता हैं।

इस जांच से कहां पर दर्द है यह पता चल जाता है और क्यों हो रहा है इस कारण को भी जान जाते हैं

 ब्लड टेस्ट ब्लड टेस्ट भी कराया जाता है थायराइड की स्थिति में भी जांघों में दर्द होता है

 विटामिन b 12 के स्तर की जांच की जाती है क्योंकि विटामिन b 12 और फोलेट की कमी से भी तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है। इस वजह से भी जांघों में दर्द होता है।

 इसका पता लगाने के लिए खून टेस्ट किया जाता है नसों की जांच के लिए भी ब्लड टेस्ट होता है

हड्डियों की जांच से जांघ में दर्द की वजह का पता लगाने के लिए किया जाता है।

 

जांघ की मांसपेशियों में ऐंठन के लिए घरेलू उपचार क्या है |Jaangh ki manspeshiyon me dard in Hindi

 मांसपेशियों में ऐंठन के लिए घरेलू उपचार जांघों की मांसपेशियों में ऐंठन के लिए घरेलू उपचार क्या है तो बता दें कि हाइड्रेटेड रहें

1 शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए

एक्सरसाइज के दौरान पानी पीजिए मांसपेशियों में ऐंठन होती है तो धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

2 मिनरल्स की कमी नहीं होने दे

मिनरल्स जैसे कैल्शियम पोटेशियम मैग्नीशियम की शरीर में कमी नहीं होने दें।

 3 इसके लिए क्या खाएं

उचित मात्रा में पोटेशियम होता है उन चीजों को आपको खाना चाहिए आलू पालक पोटेशियम क मुख्य स्त्रोत है।

 

4 जांघ की मांसपेशियों में दर्द होने का उपचार मालिश कर सकते हैं

मांसपेशियों में ऐंठन हो रहा है जांघ में दर्द हो रहा है तो मालिश करिए ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए अच्छा होता है

 और भी बहुत सारे उपाय है जो कि ऊपर बताए गए हैं आप उनको अमल करिए इससे जांघ में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

Read more

पिंपल्स (मुंहासे) के दाग हटाने के घरेलू उपाय/pimples (muhase) Ke daag hatane ke gharelu nuskhe

 

 

 

Faq

 

 

जांघों में दर्द होने पर क्या करना चाहिए

जान में दर्द होने पर सिकाई सबसे अच्छा उपचार है बर्फ से सिकाई करिए अगर सूजन नहीं है तो आप बर्फ से सिकाई करिए।आप गर्म पानी में सूती कपड़ा डालकर उससे भी सिकाई कर सकते हैं या फिर शीशे के बोतल में गर्म पानी भरकर उससे भी सिकाई कर सकते हैं।

 

क्या विटामिन डी की कमी से जांघ में दर्द होता है

शरीर में कैल्शियम फास्फोरस को ठीक से अवशोषित करने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है।अगर विटामिन डी का स्तर कम होता है तो हड्डियों में दर्द हड्डी में फैक्चर के साथ मांस पेशियों में कमजोरी और दर्द का खतरा बढ़ जाता है।

 

 जांघ में ऐंठन होने पर कैसे आराम मिलेगा

जिस जांघ में ऐंठन/ जिस पैर में ऐंठन है उस पर खड़े होने की कोशिश करिए।यह नसों में खिंचाव का काम करेगा और ऐसा करते समय अपने आप को किसी सहारे से पकड़े रहे। इसके लिए कुर्सी का सहारा ले सकते हैं।

 

मुझे ऊपरी जांघ के दर्द के बारे में कब चिंतित होना चाहिए

यदि आपके जांघों में दर्द अचानक बहुत तेज होता है या उसके साथ कमजोरी महसूस होती है पेशाब और शौच पर नियंत्रण नहीं रहता है तो ऐसे में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

 

ऊपरी जांघ में दर्द का क्या मतलब है

ऊपरी जंग में दर्द चोट मोच या खिंचाव से भी हो सकता है जिसका इलाज आसानी से घर पर किया जा सकता है। ज्यादा विकट स्थितियों मे डॉक्टर से संपर्क करें।

 

ऊपरी जांघ में दर्द का क्या कारण है

ऊपरी जांघ में दर्द का कारण तंत्रिका तंत्र में संकुचन  से भी होता है उसके साथ ही यह दर्द चोट लगने या वजन बढ़ने से भी होता है।

 

जांघ में दर्द का इलाज क्या है

जांघ में दर्द होने पर बर्फ से सिकाई कर सकते हैं इसके साथ ही गर्म पट्टी से सिकाई करें शारीरिक गतिविधि को बनाए रखें इसके अलावा गंभीर लक्षण है तो डॉक्टर से चिकित्सा लेना चाहिए।

 

 मेरी जांघ में एक तरफ दर्द क्यों होता है

जांघों में दर्द कई कारणों से हो सकता है तंत्रिका तंत्र में संकुचन से जांघों के उत्तक में क्षति से गठिया या वजन बढ़ने से शारीरिक गतिशीलता कम होने से भी जांघों में एक तरफ दर्द होता है।

 

क्या यूरिक एसिड से जांघ में दर्द हो सकता है

 जी हां यूरिक एसिड से जांघों में दर्द हो सकता है क्योंकि यूरिक एसिड को हमारा किडनी फिल्टर नहीं कर पाता है और यह जोड़ों में जाकर जमा होता है जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन और जांघों में दर्द  होता है।

 

 

 

 

इस प्रकार आज के ब्लॉग के माध्यम से हमने जाना कि हमारे जांघों मे अगर दर्द है तो इसके घरेलू उपाय क्या है।उम्मीद है कि इस पर लिखा गया यह ज्ञानवर्धक लेख आपको पसंद आया होगा हम आगे भी इसी तरह के ज्ञानवर्धक लेख लाते रहेंगे पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।

 

Desclaimer

जांघ में दर्द का के ऊपर लिखा गया लेख आपकी जानकारी के लिए शेयर किया गया है आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

 

1 thought on “जांघ में दर्द क्यों होता है लक्षण, कारण और घरेलू उपाय/Jaangh mein dard ka gharelu ilaaj”

Leave a Comment